{"_id":"5c48bddbbdec221a37667fa9","slug":"141548271067-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को अगवा कर ट्रेन में मंगवाई भीख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को अगवा कर ट्रेन में मंगवाई भीख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ में बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा पांच के 11 साल के बच्चे को स्कूल जाते समय कार सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया। कई घंटे उसे लखनऊ में ही एक घर में बंधक बनाकर रखा। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की। इसमें उसके हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। अपहरण करने वाले उसे भीख मंगवाने के लिए लखनऊ-कानपुर रूट की ट्रेन में ले गए। बच्चा कानपुर में किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। लोगों की मदद से उन्नाव पहुंचा। पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला कलक्टरगंज निवासी अनुज मिश्रा का 11 साल का बेटा वंश मिश्रा लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी बुआ सरिता द्विवेदी पत्नी सुभाष द्विवेदी के यहां रहकर घर से कुछ दूर ओमनगर में स्थित सनातन धर्म विद्या मंदिर में कक्षा पांच में पढ़ता है। पिता अनुज ने बताया कि बुधवार सुबह बेटा स्कूल जा रहा था। तभी आलमबाग पेट्रोल पंप के पास कार सवार चार लोगों ने मुंह दबाकर कार में डाल लिया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। उसी कमरे में तीन छोटे बच्चे पहले से बंद थे। वंश ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया तो युवकों ने उसे पीटा भी।
पिटाई से उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। इससे बच्चा सहम गया। इसके बाद अपहरण करने वालों ने चारो बच्चों को बाहर निकाला और दो को लखनऊ चारबाग और दो को वैन से उन्नाव के कुसंभी रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। युवकों ने वंश और उसके साथ लाए गए एक अन्य बच्चे से ट्रेन में भीख मंगवाई। वंश के मुताबिक एक युवक ट्रेन में साथ रहकर उन पर नजर रख रहा था। ट्रेन कानपुर पहुंची तो वंश भीड़ में छिपकर भाग निकलने में सफल हो गया। लोगों की मदद से वह उन्नाव की आने वाली ट्रेन में बैठ गया। शाम को उन्नाव स्टेशन पर लोगों की मदद से पिता अनुज को सूचना दी।
विज्ञापन
बेटे की आपबीती सुनने के बाद पिता भी दहशत में है। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने और गुरुवार सुबह प्लास्टर लगाने की बात कही है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी पर एसपी हरीश कुमार ने सदर कोतवाली प्रभारी को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश और जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-लखनऊ में स्कूल जाते समय कार सवार चार युवकों ने अगवा किया
-पिटाई से बच्चे के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, ट्रेन में मंगवाई भीख
-लोगों की मदद से उन्नाव पहुंचा, पिता को बताई आपबीती, जिला अस्पताल में भर्ती
- एसपी ने दिए जांच के आदेश, कोतवाल बोले तहरीर नहीं मिली हो रही जांच