{"_id":"5a1715164f1c1ba7668b5f54","slug":"141511462166-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर मिला युवक का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के बाहर मिला युवक का मिला शव
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के बाहर मिला युवक का शव
उन्नाव। मवेशियों से गेहूं की फसल बचाने के लिए खेतों मेें कांटे लगाने के लिए निकला युवक रात में घर नहीं लौटा।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास खोजबीन की ,लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह युवक का शव गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर मंदिर के निकट पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर जहरीले पदार्थ की डिब्बी मिली है।
शहर कोतवाली के गांव सिंघूपुर निवासी प्रकाश (40) बुधवार सुबह लगभग ग्यारह बजे गेहूं की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत में कांटे लगाने के लिए निकला था। रात में वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रात भर पुलिस व परिजन उसे ढूंढते रहे, सफलता नहीं मिली।
गुरुवार सुबह प्रकाश का शव गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर मंदिर के निकट पड़ा मिला। शव से लगभग बीस कदम दूर जहरीले पदार्थ की डिब्बी पड़ी थी। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
प्रकाश का शव जिस स्थान पर मिला, वहां या उसके आसपास पानी की व्यवस्था नहीं थी। न ही पानी की बोतल मिली। घटनास्थल से बीस कदम दूर जहरीले पदार्थ की डिब्बी पाई गई। इससे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की आशंका है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
मां की बुढ़ापे की लाठी था प्रकाश
पिता की मौत के बाद प्रकाश पर मां की जिम्मेदारी थी। बहन माया की शादी के बाद प्रकाश मां के साथ रहता था। प्रकाश की शादी पंद्रह साल पहले हुई थी। छह माह में ही पत्नी छोड़कर चली गई थी। मां-बेटे ही मकान में रह रहे थे।
कुल्हाड़ी व अन्य सामान गायब
प्रकाश बुधवार को कांटा काटने के लिए कुल्हाड़ी व हंसिया लेकर घर से निकला था। बहन माया के मुताबिक दोनों ही औजार मौके से गायब हैं। माया का कहना है कि घर में भी ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे प्रकाश आत्महत्या कर ले।
जहरीला पदार्थ खाने की बात आई सामने
प्रकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात सामने आई है। शरीर में चोट का निशान नहीं पाया गया। न ही हत्या का कोई तथ्य सामने आया।
- बुधवार को फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था, रात में नहीं लौटा, पुलिस व परिजन देर रात तक करते रहे तलाश, गुरुवार सुबह गांव के बाहर शव मिला, पास में ही मिली जहरीले पदार्थ की शीशी
अमर उजाला ब्यूरो