फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जलकल कार्यालय में चेयरमैन पुत्र ने साथियों के साथ काटा बवाल

जलकल कार्यालय में चेयरमैन पुत्र ने साथियों के साथ काटा बवाल

Tue, 18 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जलकल कार्यालय में चेयरमैन पुत्र ने साथियों के साथ काटा बवाल
चेयरमैन पुत्र ने जलकल कार्यालय में किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। हैंडपंप लगाने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नगर पालिका चेयरमैन के पुत्र ने सोमवार शाम समर्थकों के साथ जलकल कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने टेंडर निरस्त करने की मांग की। एक अधिकारी से धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि घटना को लेकर सभी चुप्पी साधे हैं।
सोमवार शाम करीब पांच बजे चेयरमैन ऊषा कटियार के पुत्र प्रशांत कटियार कई समर्थकों के साथ नगर पालिका के जलकल कार्यालय पहुंचे। प्रशांत कटियार ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा रहे ठेकेदार पर एक अधिकारी पर अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि लगाए जा रहे हैंडपंप कुछ दिन में ही पानी देना बंद कर दे रहे हैं। वह ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दूसरे को देने की मांग कर रहे थे। इस पर अधिकारी और उनके बीच बहस शुरू हुई और धक्कामुक्की तक हुई। कुछ कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। बोले कि मंगलवार कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी की जाएगी।
चेयरमैन पुत्र प्रशांत कटियार ने बताया कि करीब 12 सभासदों ने बीते दिन वार्डों में लगाए जा रहे इंडिया मार्का हैंडपंपों में अनियमितता की शिकायत की थी। ईओ के साथ ही जलकल कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। फिर भी कोई हल नहीं निकला। सोमवार शाम सभासदों की मांग पर नए ठेकेदार का पंजीकरण कराने अधिशाषी अभियंता जलकल कार्यालय गया था। इस दौरान गाली गलौज व मारपीट जैसा कुछ भी नहीं हुआ। सारे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed