{"_id":"5c1d37e6bdec2256f32199e6","slug":"11545418726-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से टूटा गेटबूम, दो घंटे कॉशन पर चलीं ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से टूटा गेटबूम, दो घंटे कॉशन पर चलीं ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर जैतीपुर रेलवे क्रासिंग पर मोहान से उन्नाव तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर गेटबूम से टकरा गया। जिससे गेट बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दो घंटे तक ट्रेनों को कॉशन से गुजारा गया। आरपीएफ ने डंपर व चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया।
शुक्रवार सुबह 8:55 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस के गुजरने के बाद जैतीपुर रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 18 सी के गेटमैन ने क्रासिंग खोल दी। इस दौरान मोहान से उन्नाव शहर की तरफ लौट रहे डंपर चालक की लापरवाही से डंपर का ऊपरी हिस्सा गेटबूम में फंस गया। गेटमैन जब तक शोर मचाता तब तक गेटबूम क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर पड़ा। चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन क्रासिंग के आगे खंती में डंपर फंस गया। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर व कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ सब इंस्पेक्टर हरिप्रताप सिंह ने डंपर व चालक को हिरासत में लेकर पोस्ट भिजवाया।
उधर, गेटबूम क्षतिग्रस्त होने से डाउन व अप रेलमार्ग प्रभावित हो गया। इस दौरान 30 किमी प्रतिघंटे की स्पीड का कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन कराया गया। रेल पथ निरीक्षक के नेतृत्व में सुबह 11:10 बजे क्षतिग्रस्त गेटबूम की मरम्मत की जा सकी। इसके बाद लखनऊ कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनें औसत स्पीड़ में फर्राटा भर सकीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया डंपर चालक आरिफ पुत्र इमाम अली कानपुर देहात के जहांगीराबाद घाटमपुर का रहने वाला है। चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- आरपीएफ ने डंपर समेत चालक को पकड़ा, दर्ज किया मुकदमा