{"_id":"5c549979bdec2273a9248f63","slug":"111549048185-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षी विहार में छोड़े जाएंगे तस्करों से बरामद पक्षी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पक्षी विहार में छोड़े जाएंगे तस्करों से बरामद पक्षी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए दो तस्करों के पास से बरामद तीतर व सुर्खाब पक्षी को पक्षी विहार में छोड़ा जाएगा। एसटीएफ ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दो तस्करों के पास से 114 तीतर व 3 सुर्खाब पक्षी बरामद किए थे। उधर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
गुरुवार रात नवाबगंज रेंज वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह व लखनऊ एसटीएफ निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी ने टोल प्लाजा के निकट घेराबंदी कर कार सवार दो पक्षी तस्करों को पकड़ा था। जिनके पास से 114 तीतर व तीन सुर्खाब के अलावा तीस तीतर मृत हालत में मिले थे। एसटीएम द्वारा पकड़े गए तस्करों में एक युवक भट्टा कानपुर निवासी मो याकूब व दूसरा ईदगाह कालोनी कर्नलगंज निवासी प्रशांत सविता शामिल था।
दोनों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि पकड़े गए पक्षियों में कुछ घायल थे। उनका उपचार कराया जा रहा है। जबकि मृत मिले 30 तीतर का पोस्टमार्टम कर उन्हें जमीन में दफन करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी को पक्षी विहार में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
पक्षी विहार में भी सक्रिय हैं तस्कर
सुर्खाब व तीतर जैसे पक्षियों को पकड़ने के लिए तस्करों का गिरोह पक्षी विहार के आसपास भी सक्रिय है। यह गिरोह ठंड के मौसम में आने वाले विदेशी पक्षियों को भी पकड़ने से नहीं चूकते। सूत्रों की माने तो झील के आसपास जाल व जहरीले दाने डालकर इन्हें पकड़ा जाता है। इसके बाद उन्हें दूसरे स्थानों पर भेज दिया जाता है।
-एसटीएफ ने गुरुवार को पकड़े थे दो तस्कर
-मिले थे 114 तीतर व 3 सुर्खाब