{"_id":"5be1e3c1bdec22693e5a45f2","slug":"111541530561-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दो सौ मीटर दूर मिला वृद्ध का जला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से दो सौ मीटर दूर मिला वृद्ध का जला शव
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसीदपुर में वृद्ध किसान का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर जली हुई हालत में मिला। शव के पास से लाठी व लोटा भी मिला है। पुलिस ने घटना की जांच की। मृतक के बेटे ने पिता की मानसिक हालत ठीक न होने की तहरीर दी है। शव के पास ही कुछ अधजली लकड़ियां भी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आग लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
पुरवा कोतवाली के रसीदपुर गांव निवासी किसान चंद्रशेखर(80) सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में लेट गए। अन्य परिजन भी सोने चले गए। रात करीब 12 बजे घर वालों की नींद खुली और वृद्ध को चारपाई पर नहीं देखा तो तलाश शुरू की।
घर से करीब सौ मीटर दूर लकड़ियां जलते और लपटें देख घर वाले मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। शव के पास ही उसकी लाठी और लोटा भी पड़ा था। बेटे राजकुमार के मुताबिक पिता चंद्रशेखर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। सोमवार को मृतक के दामाद ब्रम्हाखेड़ा निवासी कौशल उनकी दवा भी लेकर घर आए थे। रात में जब दवा देने के लिए वह कमरे में गया तो पिता नहीं थे। मृतक की पत्नी किशाना के अलावा अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
मृतक का दूसरा बेटा गंगासागर दिल्ली में रहता है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे ने मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बेटे ने पिता की मानसिक बीमार होने की दी तहरीर
-पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत की पुष्टि