नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुंडेरा में गुरुवार को अवैध रूप से एक दर्जन हरे नीम के पेड़ काटे गए थे। सूचना पर नवाबगंज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी तो पेड़ों की लकड़ियां नहीं मिली थी। मौके पर उन्हें ठूंठ मिले थे।
वन विभाग के बीट प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने जांच के दौरान अवैध कटान में शामिल गांव के ही पेड़ मालिक छोटेलाल पुत्र भूखन, रामआसरे पुत्र बलदेव व ठेकेदार अकील पुत्र रशीद निवासी बरसिंही माखी पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वन रेंजर मयंक सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन लोग अवैध कटान में संलिप्त पाए गए हैं। जिन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।