फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Action taken against 311 accused in one month; 50 proclaimed offenders arrested.

Rewari News: एक माह में 311 आरोपियों पर कार्रवाई, 50 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 311 accused in one month; 50 proclaimed offenders arrested.
रेवाड़ी। पुलिस ने सितंबर में आपराधिक मामलों में 311 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 50 उद्घोषित व जमानत के बाद फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा साइबर ठगी के 10 आरोपियों को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार अवैध हथियारों के चार मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर दो देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और नौ कारतूस बरामद किए गए। नशा तस्करी के 12 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से 53.59 ग्राम स्मैक और 1.674 किलोग्राम गांजा मिला। अवैध शराब के पांच मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर देसी शराब की 26 और अंग्रेजी शराब की 3613 बोतलें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के मामलों में छह आरोपियों से चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। वहीं, घरों में चोरी और सेंधमारी के मामलों में अंतरराज्यीय गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.29 लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने जिले में लापता 53 लोगों को तलाशकर उनके परिजनों से मिलाया, जिनमें 15 नाबालिग शामिल हैं।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 714 वाहन जब्त किए। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपराध संबंधी सूचना पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed