फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव

Sat, 23 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव
विज्ञापन


उन्नाव। औरास में पनापुर गांव में दावत के जूठे पत्तल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी (पब्लिक रिस्पांस व्हीकल) पर अमीन पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। पथराव में दरोगा और दो सिपाहियों को चोटें आई हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे। इसी बीच हमलावर भाग निकले। एसओ ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पीआरवी प्रभारी ने तीन महिलाओं समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पर पथराव करने वाला अमीन सफीपुर तहसील में तैनात है।



पनापुर गांव निवासी कमलेश कुमार के चाचा मोलई की गुुरुवार को मौत हो गई थी। शनिवार को दसवां था। भोजन के बाद पत्तल घर के बाहर फेंक दिए गए थे। हवा चलने से पत्तल उड़कर पड़ोसी सुनील के घर के सामने नाली में चले गए। पुलिस के मुताबिक सुनील सफीपुर तहसील में अमीन के पद पर तैनात है। देर शाम जब वह घर पहुंचा और नाली में पत्तल पड़े देखे तो गालियां देना शुरू कर दीं।
विज्ञापन



कमलेश ने गालियाें का विरोध किया। मामला बढ़ता देखकर कमलेश ने सौ नंबर पर हंगामे की सूचना दी। गांव पहुंची सौ नंबर की गाड़ी में बैठे दरोगा से सुनील भिड़ गया। उसने हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने रुख कड़ा किया तो सभी भागकर घर में घुस गए। इन्होंने छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सौ नंबर प्रभारी चंद्रहास शुक्ला के अलावा सिपाही सत्येंद्र व रामस्वरूप घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस पर हमले की जानकारी थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह को मिली तो वह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस पथराव में शामिल सुनील के भाई सुशील को थाने उठा लाई। 100 नंबर गाड़ी के प्रभारी चंद्रहास की तहरीर पर पुलिस ने अमीन सुनील, भाई सुशील, भतीजे राहुल के अलावा तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है।



थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


- पथराव करने वालों में सफीपुर तहसील का अमीन भी शामिल, पीआरवी प्रभारी व दो सिपाहियों को आईं चोटें, थानाध्यक्ष ने एक को हिरासत में लिया, छह के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed