{"_id":"5a7de2c64f1c1b4d588b7b86","slug":"00father-dies-due-to-collision-of-truck-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल
unnao
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बेटा घायल हो गया। पिता-पुत्र रिश्तेदारों को मुंडन संस्कार के कार्ड देकर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली के गांव हुसैन नगर निवासी रामस्वरूप (60) बेटे मुलायम के साथ अजगैन कोतवाली के अजरायलखेड़ा निवासी बेटी दुलारी को पौत्री के मुंडन संस्कार का न्यौता देने गए थे। यह गुरुवार रात निमंत्रण देकर लौट रहे थे।
बाइक को मुलायम चला रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक से टकरा गया। इससे बाइक पर बैठा रामस्वरूप उछलकर सड़क पर गिर गया। ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। बेटा मुलायम दूसरी ओर गिर गया। इससे वह ट्रक की चपेट से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुलायम ने बताया कि 15 फरवरी को उसकी बेटी मुस्कान का मुंडन है। गुरुवार को रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण कार्ड बांट रहे थे। वह बहन के यहां से कार्ड देकर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। अब मुंडन संस्कार नहीं किया जाएगा।
रामस्वरूप खेती करते थे। परिवार में पत्नी शिवप्यारी के अलावा चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। बेटियों का विवाह हो चुका है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।