फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,unnao news,unnao

वर्चस्व को लेकर एसपी कार्यालय के पास पथराव-फायरिंग

Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime,unnao news,unnao
उन्नाव। वर्चस्व के लिए एक पक्ष के दो युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर्र इंट से हमला किया फिर तमंचा से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से राहगीरों में हड़कंप मच गया। गश्त कर रहे सिविल लाइंस चौकी के सिपाहियों ने फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला बंधूहार निवासी राघवेंद्र पांडेय का आरोप है कि बुधवार देर शाम वह एक ठेले पर चाट खा रहे थे। इसी बीच बाइक से आए दो युवकों ने पहले उससे गाली गलौज की फिर पथराव कर दिया। राघवेंद्र के अनुसार जब तक वह संभल पाता, हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से राहगीरों में भगदड़ मच गई। हमलावर भागते इससे पहले गश्त कर रहे सिपाहियों ने दोनों को तमंचे के साथ पकड़कर कोतवाली पहुंचा दिया। एक आरोपी केवटा तालाब व दूसरा एबीनगर का है। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed