फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

Unnao News: पति ने घर से निकाला, आत्मदाह की धमकी

Wed, 14 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पीड़िता कोमल। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। एक महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पीटने के बाद घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आरोप है कि पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही। धमकी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेगी। हरकत में आई पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

गांव मिट्ठू खेड़ा निवासी डोरीलाल की बेटी कोमल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला कह रही है कि उसका विवाह 18 फरवरी 2020 को सफीपुर कोतवाली के गांव इंधनीपुर निवासी रामकुमार के साथ हुआ था। शादी के चार महीने बाद ही दहेज की मांग को लेकर पति और अन्य ससुरालीजनों ने पीटकर घर से निकाल दिया। सात अक्तूबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला कोर्ट में है। पति ने दूसरी महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं हैं।
विज्ञापन

उसने कहा कि न्याय न मिला तो मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेगी। वीडियो देख सफीपुर और फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को कोतवाली बुलाकर तहरीर ली गई है। पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed