फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

Unnao News: उन्नावः फंदे पर लटके मिला छात्रा का शव

Sat, 03 Dec 2022 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
crime
हसनगंज। घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा का शव गांव के बाहर बाग में दुपट्टे से फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार पिता ने स्कूल न जाने और पढ़ने को लेकर डांटा था। इससे वह नाराज थी।
विज्ञापन

गांव मुन्नीखेड़ा निवासी हृदयेश कुमार की पुत्री प्रियंका (15) कक्षा नौ की छात्रा है। इसी कॉलेज में उसकी बड़ी बहन अनामिका भी कक्षा 10 की छात्रा है। रोजाना दोनों साथ स्कूल जाती थीं। शनिवार को अनामिका पहले स्कूल गई। प्रियंका ने बाद में आने की बात कही। बड़ी बहन के जाने के बाद आधे घंटे बाद सुबह 8:30 बजे वह स्कूल जाने के लिए पैदल निकली, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची।
विज्ञापन

छोटी बहन के स्कूल न आने पर बड़ी बहन ने घर में फोन किया। घर वाले उसकी तलाश में निकले। दोपहर एक बजे न्योतनी कस्बा निवासी गजराज के बाग में लोगों ने प्रियंका का शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। पिता और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा छात्रा का बैग शव के पास रखा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पिता ने बताया कि सुबह स्कूल न जाने पर डांटा था। मृतका चार भाई व बहनों में दूसरे नंबर की थी। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed