{"_id":"637e63bb8b01bd15011d5e16","slug":"crime-unnao-news-knp7298961104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट दर्ज
चौरा गांव में अवैध निर्माण गिरवाती राजस्व टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
उन्नाव। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में तालाब के नाम दर्ज जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निर्माणाधीन भवन नायब तहसीलदार ने ध्वस्त करा दिए।
विज्ञापन
चौरा गांव की सीमा में दो बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर मकान बनवा दिए गए थे। गांधीनगर निवासी पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लाटिंग की थी। प्लाटिंग की जानकारी पर मंगलवार को एसडीएम सदर नूपुर गोयल के निर्देश पर नायब तहसीलदार तनवीर हसन, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, लेखपाल अशोक सैनी व अश्विनी ने जांच की थी। अवैध रूप से प्लाटिंग पर बने मकानों का ध्वस्तीकरण कराया गया था। इस जमीन की कीमत 1.40 करोड़ है।
विज्ञापन
वहीं, नगर पालिका क्षेत्र के रामनगर में गाटा संख्या 5117 पर भी अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस जमीन पर रामनगर निवासी रामकुमार कश्यप और मुल्लन तरफ मोहल्ला निवासी मो. जीशान ने प्लाटिंग की थी। संपत्ति प्रभारीकर निरीक्षण शिवनाथ वर्मा की तहरीर पर तीन ज्ञात और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।