फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

तालाब में मिला किसान का शव

Sat, 06 Aug 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
बिछिया। पुरवा कोतवाली के घूरखेत में सिंघाड़े की खेती कर रहे किसान का शव तालाब में मिला। परिजनों ने डूबने से मौत की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक किसान शराब का भी लती था और अक्सर नशे की हालत में ही तालाब पर जाया करता था।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के न्योतनी गांव निवासी संग्राम कश्यप (45) की पुरवा कोतवाली के घूरखेत निवासी नन्हू कश्यप के यहां ससुराल है। सिंघाड़े की खेती करने के लिए छह महीने पहले वह परिवार के साथ ससुराल आया था। गांव से करीब सौ मीटर दूर नन्हू कश्यप के तीन बीघे तालाब को बटाई पर लेकर सिंघाड़े की बेड़ तैयार की थी। वह तालाब के बाहर झोपड़ी बनाकर रात में फसल की रखवाली करता था। पत्नी व बच्चे ससुराल में रहते थे।
विज्ञापन

गुरुवार रात खाना खाने के बाद संग्राम तालाब के किनारे फसल की रखवाली करने गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव तालाब में पड़ा मिला। शौच के लिए गए लोगों ने शव देख सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने डूबने से मौत की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी सीमा व तीन बेटों में विशाल, तुषार व अनुराग के साथ बेटी वैशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed