{"_id":"629a56057fbe100a6256f469","slug":"crime-unnao-news-knp7004720169","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व युवक के शव फंदे पर लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व युवक के शव फंदे पर लटके मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज/पाटन। हसनगंज में महिला का घर के कमरे में व युवक का बाग में पेड़ से शव लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है, पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सरांय मलकादिम का मजरा जब्बारखेड़ा निवासी अंजली (35) पत्नी दिनेश का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। सुबह दरवाजा न खोलने पर अनहोनी की आशंका में पति ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंजली का शव फंदे से लटका मिला। पति ने पत्नी के आत्महत्या करने की तहरीर दी है लेकिन वजह नहीं बता सका। अंजली की मौत से 11 वर्षीय बेटे करन व आठ वर्षीय अर्जुन का रोकर बुरा हाल है।
बिहार थाना क्षेत्र के पाटन स्थित भैरमपुर मार्ग पर शराब के ठेके के पास बाग में 30 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। रायबरेली के खीरो निवासी कप्तान सिंह ने मृतक की पहचान अपने बेटे जंगबहादुर सिंह के रूप में की। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा गुरग्राम में परिवार के साथ रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। जंगबहादुर की मौत पर पत्नी पूजा बेहाल हो गई। उसे चार वर्ष के बेटे रामजी की परवरिश की चिंता सता रही है।