{"_id":"61b9eff4cbd7110053705294","slug":"crime-unnao-news-knp669613213","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लॉटिंग पर सात बिल्डर्स को नोटिसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध प्लॉटिंग पर सात बिल्डर्स को नोटिसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर में अवैध प्लॉटिंग और आवासीय योजनाएं तैयार कर प्लाट बिक्री करने वालों को चिह्नित कर यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) ने सख्ती शुरू की है। बुधवार को शहर व आसपास प्लाटिंग कर बिक्री करने वाले सात बिल्डर्स को नोटिस जारी कर प्लाट बिक्री पर रोक लगाई है। यूएसडीए सचिव ने बताया कि लेआउट पास न कराने और बेटरमेंट चार्ज जमा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
शहरी क्षेत्र के अनियोजित विस्तार और मनमाने तरीके से हो रही प्लॉटिंग पर यूएसडीए उपाध्यक्ष/डीएम रवींद्र कुमार ने अवैध प्लॉटिंग की जांच व कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने कागजों में कृषि भूमि दर्ज जमीनों का बिना भूउपयोग परिवर्तित कराए प्लॉट बेचने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। यूएसडीए के सचिव एपीएन सिंह ने जेई के माध्यम से जांच कराकर ऐसे बिल्डर्स को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू की है। बुधवार को अवैध प्लॉटिंग करने पर यूएसडीए ने सात लोगों को नोटिस जारी की है। इनमें गोकुल रियल स्टेट के रवि प्रताप सिंह, निकेतन डेवलपर्स के राकेश सिंह, विशाल सिंह, गंगाविहार कालोनी के अलोक कुमार, आदर्श नगर के शैलेंद्र मिश्रा, अकरमपुर में प्लॉटिंग कर रहे अंशू गुप्ता, आजाद मार्ग चौराहा पर प्लाटिंग कर रहे सोनू गुप्ता और रौतापुर में प्लाट बेच रहे देशराज पासी को नोटिस जारी की है।
नोटिस में कहा गया है कि संपूर्ण कार्य रोक कर लेआउट पास कराने व अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा न करने पर निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यूएसडीए सचिव ने बताया कि सभी को नोटिस जारी की गई है। प्रक्रिया पूरी न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।