{"_id":"61a76695f591c929c8484b9c","slug":"crime-unnao-news-knp667005566","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वनकर्मी की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वनकर्मी की मौत, आठ लोग घायल
विज्ञापन
वन कर्मी रवि कुमार का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वन कर्मी को झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में वनकर्मी की मौत और उसके मामा व भांजे समेत आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी से पांच लोगों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
झारखंड प्रांत के जनपद गिरीडीह थाना धनवार के ग्राम खेरवानी निवासी वनकर्मी रवि कुमार (27) पुत्र भुवनेश्वर दास अपने मामा गिरीडीह थाना हिरौरी के ग्राम सालिक तेरियापर निवासी बालेश्वर दास (45), भांजे सोनू कुमार (17), रवि कुमार दास (15), अमित कुमार (26), अशोक कुमार शर्मा (38), जुबई जिला थाना चंदनमढ़ी के ग्राम चकाई धनबाद निवासी प्रीती (16) पुत्री लक्ष्मण के साथ दिल्ली में एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बुधवार सुबह पांच बजे घर लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सबलीखेड़ा गांव के सामने कार चला रहे रवि कुमार को झपकी आ गई। इससे कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए।
यूपीडा कर्मियों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। बालेश्वर ने बताया कि रवि कुमार झारखंड के जिला गिरीडीह के मोहनपुर ईस्ट में वन विभाग कार्यालय में उप बीट अफसर के पद पर तैनात था। उसकी 20 अप्रैल 2020 को शादी हुई थी। मां कुसुमी देवी है। मामा पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहकर मोबाइल से परिजनों को जानकारी देकर सिसकता रहा।

परिजनों को फोन से जानकारी देता मृत वन कर्मी रविकुमार का मामा बालेश्वर दास। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन