फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बहन से गाली-गलौज पर बहनोई को मार डाला

Wed, 10 Nov 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
महेंद्र की हत्या के बाद बिलखते ससुरालीजन। - फोटो : UNNAO
हसनगंज। नशे की हालत में बहन से गाली-गलौज कर रहे बहनोई पर साले ने फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी साले को गिरफ्तार कर पुलिस ने खून से सना फावड़ा बरामद किया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

शिवपुरी निवासी महेंद्र कुरील (30) की एक साल पहले हसेवा गांव निवासी निशा से शादी हुई थी। भाई दूज पर महेंद्र पत्नी निशा को उसके मायके छोड़ गया था। बुधवार शाम वह पत्नी को लेने पहुंचा। घर पर ही महेंद्र ने शराब पी। नशे में होने के बाद उसने पत्नी से चलने के लिए कहा। पत्नी के मना करने पर विवाद शुरू हो गया। बहन से गाली-गलौज करता देख साले करन ने विरोध किया तो उससे भी बहनोई का झगड़ा शुरू हो गया। निशा ने सुबह चलने की बात कह विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। दोनों के उग्र होने पर वह गांव में मौजूद बड़े भाई रामबाबू को बुलाने दौड़ी। जब तक वह बड़े भाई को लेकर घर पहुंचती तब तक करन ने फावड़े से बहनोई महेंद्र की गर्दन पर कई वारकर उसकी हत्या कर दी। खून से लथपथ पति को देख निशा कांप गई।
विज्ञापन

कोतवाल महेशचंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और करन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नशे में विवाद के बाद घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत
परियर। परियर निवासी 42 वर्षीय पप्पू अपने 8 वर्षीय बेटे करन के साथ गांव के ही टेंपो चालक विनोद के साथ रात लगभग 8 बजे टेंपो से देवीपुरवा गया था। वहां से लौटते वक्त देवीपुरवा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा करन व टेंपो चालक विनोद घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना पर परिजन बेहाल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed