फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Mon, 08 Nov 2021 08:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
crime
पुरवा। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार डीसीएम की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पीछा किया तो कुछ दूर पर चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। हादसे के वक्त वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कानपुर के कुलीबाजार निवासी 42 वर्षीय चंद्रशेखर बाइक से पुरवा से शहर की ओर जा रहा था। सोमवार देर शाम मंगतखेड़ा कस्बा के पास ओवटेक करने की कोशिश में आगे चल रही डीसीएम की चपेट में गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक डीसीएम लेकर भागा तो राहगीरों ने पीछा कर लिया। कुछ दूरी पर सड़क किनारे डीसीएम खड़ी कर चालक भाग निकला। पुलिस ने आधार कार्ड से उसके नाम व पते की जानकारी की और उसके मोबाइल फोन से परिचितों से संपर्क कर हादसे की सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed