फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हंगामा

Mon, 08 Nov 2021 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतका रोशनी के भाई सियाराम से पूछताछ करते एएसपी शशि शेखर सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। मवई गांव में सोमवार दोपहर 22 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के बड़े भाई ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा हंगामा किया। पति के अनुसार भाई दूज पर वह पत्नी को उसके मायके नहीं ले गया। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर को थाना बुलाकर पूूछताछ शुरू की है। एएसपी ने भी मृतका के भाई से जानकारी ली है।
विज्ञापन

मवई निवासी रामसागर का विवाह डेढ़ वर्ष पहले मलिहाबाद कोतवाली के कैथनखेड़ा गांव निवासी बहादुर की 22 वर्षीय बेटी रोशनी से हुआ था। दोनों के तीन माह का बेटा रियांश है। सोमवार सुबह रोशनी अपने बेटे और छोटी ननद राम कुमारी के साथ घर में थी। पति रामसागर, देवर गंगासागर, सास चंद्र कुमारी, ससुर रामस्वरूप और दो ननद रामदेवी व रामदुलारी धान की फसल पीटने खेत गईं थी। दोपहर को देवर गंगासागर खेत से घर खाना लेने घर पहुंचा तो कमरे में रोशनी का शव फंदे से लटका देखा। एएसपी शशि शेखर सिंह और नायब तहसीलदार हसनगंज सचिंद्र शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

मृतका के बड़े भाई सियाराम ने बहनोई रामसागर समेत ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और देवर को थाने लाकर पूछताछ शुरू की है। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed