फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कुल्हाड़ी से युवक की हत्या

Sat, 06 Nov 2021 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बेटे प्रमोद की मौत पर बिलख रही मां निर्मला को संभालते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। मानपुर गांव में शुक्रवार दोपहर शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में पुलिस द्वारा मामला शांत कराने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ाई कर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर युवक की हत्या कर दी। बचाने पहुंचे मृतक के भाई व चचेरे भाई को भी पीटा। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के युवक, उसके तीन बेटों समेत सात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रामकुमार का पुत्र प्रमोद मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। शुक्रवार दोपहर प्रमोद गांव के ही सजीवन व उनके बेटे मोनू, सोनू, अंशू, गांव के देशराज व उसके बेटे रोहित, मोहित व रामअवतार के साथ शराब पीने पहुंचा। नशेबाजी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और लौट गई। पुलिस के जाते ही गुस्से में सजीवन ने परिजनों के साथ मिलकर प्रमोद के घर चढ़ाई कर दी। उस पर पर डंडों व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। प्रमोद के शोर मचाने पर बचाने पहुंचे उसके भाई रमाकांत व चेचेरे भाई सूरज को भी बेरहमी से पीटा और भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया। प्रमोद की मौत पर गांव में आक्रोश फैल गया। मृतक प्रमोद के पिता रामकुमार की तहरीर पर सजीवन, उसके बेटे मोनू, सोनू, अंतू, भाई देशराज, भतीजे रोहित, मोहित के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। गम और गुस्से के बीच शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। तनाव को देखते हुए शनिवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed