फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Tue, 02 Nov 2021 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी, सोहरामऊ और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बांगरमऊ व फतेहपुर चौरासी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना के अलौनापुर शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय रामलखन मंगलवार को अपनी सास ह्यासपुर गांव निवासी विद्यावती की गांठ में दर्द होने से उसे व साली को बाइक से लेकर दवा लेने जा रहा था। लोनारपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हेलमेट न लगा होने से मौके पर रामलखन की मौत हो गई। सास घायल हो गई। दूसरी बाइक सवार चोटहिल हालत में निकल गए। रामलखन की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास मंगलवार को कार ने साइकिल सवार बाबाखेड़ा मजरा लंगड़ाखेड़ा निवासी सोनू को टक्कर मार दी। राहगीराें ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोनू राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कानपुर के शिवराजपुर निवासी अजय पाल (18) बाइक से पड़ोसी रोहित व अंकित के साथ थाना फतेहपुर चौरासी के बरुआघाट रिश्तेदार के घर गया था। मंगलवार देर शाम घर लौटते समय बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में कल्याणी नदी पुल के पास बाइक अनियंत्रित हो गड्ढे में चली गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सीएचसी से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चला रहा अजयपाल हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed