फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बकाया मांगने पर ताना तमंचा, गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
पाटन। बकाया लेने पहुंचे लोगाें पर आरोपी ने तमंचा तान दिया। पीड़ित तमंचा छीनकर युवक को थाने ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के सहिबिखेड़ा निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ताजकपुर गांव निवासी ऋषभ भदौरिया ने एक वर्ष पहले उसके अलावा जमीपुर निवासी आदर्श पांडेय, चैनपुर निवासी सुनील, बंडई निवासी श्यामू, दत्ताखेड़ा गांव निवासी मोनू समेत छह लोगों से कुछ रुपये उधार लिए थे। कई महीने बीतने के बाद जब रुपये मांगे तो टालमटोल करने लगा। अमित के अनुसार, गुरुवार को ऋषभ ने सुमेरपुर तिराहे पर रुपये लौटाने का वादा किया था। इस पर वह अपने दोस्त अनिकेत व लवकुश के साथ सुमेरपुर तिराहे पर पहुंच गया। रुपये मांगने पर आरोपी ऋषभ ने तमंचा तान दिया। किसी तरह तमंचा छीनकर उसे बिहार थाने के होमगार्ड के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि लेनदेन के मामले में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है। तमंचा के साथ पकड़े जाने पर आरोपी ऋषभ पर आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed