फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

घर में घुसकर तोड़फोड़, युवती का अपहरण

Thu, 21 Oct 2021 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी रोहित। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। भरहा समसपुर गांव में गुरुवार शाम कार से साथियों के साथ एक युवती के घर पहुंचे युवक घर का दरवाजा तोड़ भीतर दाखिल हुआ और तोड़फोड़ की। तमंचा दिखाकर युवती को खींचकर कार में अगवा कर ले गया। घर की महिलाओं के विरोध पर मारपीट भी की। घटना से गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अजगैन थाना क्षेत्र में कार सवार युवक व उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर युवती को छुड़ाया। युवती के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत छह पर अपहरण, बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

भरहा समसपुर निवासी कप्तान सिंह का आरोप है कि मेहंदीखेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित गुरुवार शाम चार बजे अज्ञात लोगों के साथ कार से उसके घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। परिवार की महिलाओं के विरोध करने पर कुर्सियां तोड़ी और सभी से मारपीट कर तमंचा दिखा 22 वर्षीय बेटी शिवानी को कार में खींच लिया और अगवा कर भाग निकला। गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी रोहित के पिता राज कुमार को हिरासत में लिया। युवती व युवक के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगवाया।
विज्ञापन

लोकेशन अजगैन के कुसुंभी की मिलने पर अजगैन कोतवाली पुलिस को अलर्ट किया। अजगैन पुलिस ने कार सवार आरोपी रोहित और उसके पांच साथियाें को गिरफ्तार कर युवती को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस आरोपियों व शिवानी को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां युवती अपने फूफा से लिपटकर बिलख पड़ी। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed