फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

हाईवे पर ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, मौत

Tue, 19 Oct 2021 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
crime
लखनऊ कानपुर हाइवे पर हादसे के बाद ट्रक में फंसी बाइक निकालने का प्रयास करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
अजगैन। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के ठीक सामने लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दो व साइकिल सवार एक युवक को रौंद दिया। मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। साइकिल सवार मृतक की पत्नी व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक की तेज टक्कर से बाइक चला रहे युवक का हेलमेट टूटकर दूर जा गिरा। ट्रक चालक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

बिहार के नेवादा निवासी राजकुमार व राजेंद्र अजगैन गांव स्थित सिंधी भट्ठा में मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम वह भट्ठे पर ही काम करने वाले अपने कुछ रिश्तेदारों को हाईवे पर ट्रक में बैठाकर भट्ठे की ओर जाने के लिए पैदल मुड़े। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पहले बाइक और फिर साइकिल सवार दंपती को टक्कर मारते हुए दोनों मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में राजकुमार, राजेंद्र व साइकिल सवार अजगैन के दौलतखेड़ा निवासी 50 वर्षीय सुखराम की मौके पर मौत हो गई। साइकिल पर पीछे बैठी सुखराम की 45 वर्षीय पत्नी जानकी व बाइक सवार अजगैन के बगहरी गांव निवासी अजीत कुमार (20), दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी 22 वर्षीय चित्रांशु घायल हो गए।
विज्ञापन

साइकिल सवार सुखराम अपनी पत्नी जानकी के साथ अजगैन के राजाबाग चौकी के भवानीपुर में ब्याही बेटी के घर लौट रहा था। इसी दौरान अजगैन कोतवाली के सामने अनियंत्रित ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। घायल जानकी पति की मौत की जानकारी पर अपना दर्द भुला बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक बाइक व साइकिल को 50 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया। वाहन सवार उसी में फंसकर सड़क पर घिसटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed