{"_id":"616ee1adcca78572fb107412","slug":"crime-unnao-news-knp6590957191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, मौत
विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे पर हादसे के बाद ट्रक में फंसी बाइक निकालने का प्रयास करती पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के ठीक सामने लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दो व साइकिल सवार एक युवक को रौंद दिया। मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। साइकिल सवार मृतक की पत्नी व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक की तेज टक्कर से बाइक चला रहे युवक का हेलमेट टूटकर दूर जा गिरा। ट्रक चालक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा है।
बिहार के नेवादा निवासी राजकुमार व राजेंद्र अजगैन गांव स्थित सिंधी भट्ठा में मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम वह भट्ठे पर ही काम करने वाले अपने कुछ रिश्तेदारों को हाईवे पर ट्रक में बैठाकर भट्ठे की ओर जाने के लिए पैदल मुड़े। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पहले बाइक और फिर साइकिल सवार दंपती को टक्कर मारते हुए दोनों मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में राजकुमार, राजेंद्र व साइकिल सवार अजगैन के दौलतखेड़ा निवासी 50 वर्षीय सुखराम की मौके पर मौत हो गई। साइकिल पर पीछे बैठी सुखराम की 45 वर्षीय पत्नी जानकी व बाइक सवार अजगैन के बगहरी गांव निवासी अजीत कुमार (20), दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी 22 वर्षीय चित्रांशु घायल हो गए।
साइकिल सवार सुखराम अपनी पत्नी जानकी के साथ अजगैन के राजाबाग चौकी के भवानीपुर में ब्याही बेटी के घर लौट रहा था। इसी दौरान अजगैन कोतवाली के सामने अनियंत्रित ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। घायल जानकी पति की मौत की जानकारी पर अपना दर्द भुला बेहाल हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक चालक बाइक व साइकिल को 50 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया। वाहन सवार उसी में फंसकर सड़क पर घिसटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।