{"_id":"616d68cc8415e36062410166","slug":"crime-unnao-news-knp6588088174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति भंडारा कराने पर बीडीसी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति भंडारा कराने पर बीडीसी के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
एसडीएम के कक्ष में खड़ा भंडारा कराने वाला आयोजक लक्ष्मण लोधी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। असोहा ब्लाक के गांव मखदूम खेड़ा में मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने के बाद ब्लॉक प्रमुख सहित 30 लोगों के बीमार होने पर कार्यक्रम आयोजक व क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने पांच और ग्रामीणों को देर रात पुरवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
ग्राम पंचायत असावर के मजरा शीतलखेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण प्रसाद लोधी ने गांव में बने हनुमान मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया था। इसमें पूड़ी, सब्जी, बूंदी व चरणामृत का वितरण कराया था। भंडारे में ब्लॉक प्रमुख बीतेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत सहित 30 लोगों ने प्रसाद लिया था। रात में उल्टी व दस्त शुरू होने पर 12 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सीएचसी आने वालों में सबसे अधिक लोग मखदूमखेड़ा गांव के थे। वहीं अन्य लोगों ने निजी डॉक्टरों व क्लीनिक से दवा ली थी। एक साथ कई लोगों के बीमार होने पर एसडीएम राजेश चौरसिया, तहसीलदार नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे थे।
डीएम रवींद्र कुमार के आदेश पर असोहा सीएचसी प्रभारी डॉ. बीपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम भी रात में ही गांव गई थी। स्वास्थ्य टीम को जांच के दौरान मखदूमखेड़ा गांव में अनुराधा (7), सूर्यकांत (28), अनिशांत (7), रुची (14), राजेंद्र (65), रामस्वरूप (70) को लगातार उल्टी-दस्त होने पर रात एक बजे स्वास्थ्य टीम ने पुरवा सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में भर्ती कराए गए सभी 17 लोगों को रात भर इलाज के बाद सोमवार सुबह घर भेज दिया गया। तहसीलदार ने जांच में पाया कि मंदिर में भंडारा आयोजन की अनुमति नहीं ली गई थी। एसडीएम के आदेश पर असोहा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रजनीकांत पांडेय ने भंडारा आयोजक व क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन और बिना अनुमति आयोजन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीएचसी के डॉ. आदर्श सचान ने बताया कि सभी हालत ठीक है। सभी को घर भेज दिया गया है। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि बिना अनुमति सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शीतलखेड़ा गांव पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने आटा, तेल व भंडारे में वितरित हुए खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।