{"_id":"616d649618aa131d3719bfad","slug":"crime-unnao-news-knp6588037102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगीर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडांकला गांव में राजगीर गयाप्रसाद का शव मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
अचलगंज। थाना क्षेत्र के उमरावखेड़ा मजरे पड़रीकला गांव के राजगीर का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनाें ने दो वर्षों से मानसिक बीमार चलने और बीमारी से ऊबकर जान देने की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
गया प्रसाद रावत का 22 वर्षीय इकलौता बेटा सूरज रविवार शाम साइकिल से शहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। दूसरे दिन घर से डेढ़ किमी दूर बालेश्वरी मंदिर के पास एक नीम के पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव ग्रामीणों ने लटका देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर नेवरना चौकी पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज दो साल से मानसिक बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। अक्सर वह तनाव में रहता था। इसी के चलते उसने फंदे से लटककर जान दे दी। चार बहनों के बीच सूरज इकलौता था। उसकी मौत से परिवार का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।