{"_id":"6165cbcd8ebc3e62a314f8b2","slug":"crime-unnao-news-knp6579355114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का बैग लूटा, ठेकेदार से टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का बैग लूटा, ठेकेदार से टप्पेबाजी
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में बाइक में पीछे बैठी महिला का लुटेरे बैग छीन ले गए। तेज झटका लगने से बाइक चला रहा युवक व पत्नी सड़क पर गिरने से चुटहिल हो गए। दही थाना क्षेत्र में बैंक के अंदर टप्पेबाजों ने फैक्टरी के ठेकेदार से 1.18 लाख रुपये पार कर दिए। बांगरमऊ में चोरों ने साइकिल में टंगे किसान के झोले से 10 हजार की नगदी पार कर दी।
नवाबगंज। कानपुर नगर की घाटमपुर तहसील के लटौहा गांव के मूल निवासी अंजनी पति अनुज कुमार व छह वर्षीय बेटे अभि के साथ लखनऊ के बाबूखेड़ा में रहती है। वह एक नर्सिंगहोम में स्टाफ नर्स है। दो दिन पूर्व दिबियापुर के मूसानगर निवासी ननद मानवती के बेटे आदित्य के सगाई कार्यक्रम में गई थी। मंगलवार को पति के साथ बाइक से वह लखनऊ लौट रही थी। हिंदूखेड़ा गांव के पास काली बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर अंजनी का बैग लूट लिया। सड़क पर गिरने से दंपती चुटहिल हो गए। उन्होंने एक किमी दूर तक लुटेरों का पीछा किया पर वह गच्चा देकर भाग निकले। पुलिस को तहरीर देकर अंजनी ने बैग में एक चेन, मंगलसूत्र व पांच हजार रुपये होने की बात कही। पुलिस जांच कर रही है।
सोनिक। बहराइच जिले के रहने वाले आसिफ मौजूदा समय में शहर के शिवनगर में रहकर दही थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में मजदूरों की ठेकेदारी करता है। मजदूरों को पगार देने के लिए मंगलवार को उसने दही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 1.18 लाख रुपये निकाले। इसी बीच दो युवकों ने अपने जाल में फंसा कागज की गड्डी पकड़ाकर उससे नगदी ले ली और फरार हो गए। घर पहुंचकर रुमाल खोला तो कागज की गड्डी देख आसिफ गश खाकर गिर गया। बैंक पहुंचकर उसने आपबीती बताई और पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पीड़ित से बातचीत करते हुए दो युवक दिखाई दिए। हालांकि उनके चेहरे साफ न होने से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
बांगरमऊ। पुर्वियाटोला निवासी मोहम्मद कमर ने मंगलवार दोपहर नगर की ही एक बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर झोले में रखे और झोले को साइकिल पर टांगकर घर के निकल पड़ा। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सुभाष इंटर कॉलेज के निकट एक बुक डिपो पर साइकिल खड़ी कर कुछ सामान खरीदने लगा। सामान लेकर साइकिल के पास पहुंचा तो झोला टंगा न देख उसके होश उड़ गए। इधर उधर खोजबीन करने के बाद भी झोले का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की पर कोई सुराग नहीं लग सका।