फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पुलिस बैकफुट पर, नर्सिंगहोम पर शिकंजा

Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
सदर कोतवाली में बयान दर्ज कराता पीड़ित पिंकू व साथ में मौजूद उसका बेटा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिना जांच के युवक को उसके घर से पकड़कर ले जाने और पिता से लिपटकर बच्चे का वीडियो वायरल होने के मामले में बढ़ती मुश्किलें देख पुलिस ने नर्सिंगहोम संचालक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाल ने सीएमओ को पत्र लिखकर अस्पताल के मानकों की जांच कराने के लिए कहा है। सोमवार को सीओ के आदेश पर उनके पेशकार ने सदर कोतवाली में पिता व उसके बेटे को बुलाकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम संचालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस कलक्टरगंज निवासी पिंकू अवस्थी को उनके घर से पकड़कर लेकर चली गई थी। पिता को ले जाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चा उनसे लिपट गया था और पिता को न ले जाने की बात कह पुलिस से उनका कसूर पूछ रहा था। इसके बाद भी पुलिस पिंकू को साथ लेकर चली गई थी। दो घंटे बाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए बच्चे का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। इस पर पुलिस ने पिंकू को छोड़ दिया था। पिंकू ने आरोप लगाया था कि नर्सिंगहोम संचालक अस्पताल की गंदगी सड़क पर फेंकता है। रास्ते में तीमारदारों के वाहन खड़े रहते हैं। रविवार सुबह उसके पड़ोसी कुत्तू मिश्र कार से निकले तो रास्ते में गाड़ियां खड़ी होने पर विरोध किया। इस पर उनका संचालक से विवाद हुआ। पिंकू के अनुसार वह छज्जे से नीचे उतरे और विवाद शांत कराया। दोपहर में संचालक ने पुलिस बुला ली। बिना किसी गुनाह के पुलिस उन्हें घर से पकड़कर साथ लेकर चली गई थी।
विज्ञापन

बच्चे का वीडियो शासन तक पहुंचा तो रविवार रात तक अस्पताल संचालक का पक्ष लेने वाली पुलिस बैकफुट पर आ गई। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने सोमवार को नर्सिंगहोम के खिलाफ सीएमओ को पत्र लिखा। इसमें अस्पताल के मानकों की जांच कराने और अस्पताल के निर्धारित मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं सीओ सिटी कृपाशंकर के आदेश पर सोमवार को उनके पेशकार ने सदर कोतवाली में पिंकू अवस्थी व उसके बेटे के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed