फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कार पलटने से दो छात्रों की मौत

Mon, 11 Oct 2021 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
crime
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज के तालसराय गांव के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार हरदोई के दो छात्रों की मौत और एक छात्रा घायल हो गई। सभी प्रतियोगी परीक्षा देकर आगरा से लौट रहे थे।
विज्ञापन

हरदोई बिलग्राम के मलकंठ निवासी सतीश बाथम बिलग्राम के सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनका 26 वर्षीय बेटा मृदुल बाथम लखनऊ के विकास नगर में किराये का कमरा लेकर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीसीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह अपने साथी सिविल लाइंस हरदोई निवासी 25 वर्षीय अतुल व लखनऊ के सेक्टर ए अलीगंज निवासी 18 वर्षीय अनन्या के साथ आगरा में प्रतियोगी परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कार से लखनऊ लौटते समय एक्सप्रेसवे पर तालासराय गांव के पास कार चला रहे अतुल को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मृदुल बाथम की मौके पर मौत हो गई। कार चला रहे अतुल ने ट्रामा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। अनन्या को सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृदुल दो भाई व दो बहनों में छोटा था। हादसे में मौत की सूचना पर मां गीता व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा। अतुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी देती घायल अनन्या। संवाद

मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी देती घायल अनन्या। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed