फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गड्ढे में दो डंपर फंसने से चार घंटे लगा जाम

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime
हसनगंज। ओवरलोडिंग राहगीरों के लिए मुश्किल का सबब बन गई है। जिम्मेदारों को ओवरलोड वाहन दिखते नहीं हैं। 15 दिन में चौथी बार गुरुवार को दो ओवरलोड वाहनों के सड़क के गड्ढे में फंसने से जाम लग गया। चार घंटे बाद क्रेन की मदद से फंसे डंपरों को बाहर निकलवाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

लखनापुर मार्ग पर खडे़हरा गांव के बाहर मौरंग से लदे दो ओवरलोड डंपर गुुरुवार रात दो बजे गड्ढे में फंस गए। चालकों ने सुबह 8 बजे तक डंपर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वाहनों के गड्ढे में फंसने से सुबह 8 बजे के बाद खनिज पदार्थ लेकर जा रहे कई वाहन जाम में फंस गए। राहगीरों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया। चार किमी दूर तक लगे जाम को खुलवाने में पुलिस ने पसीना छोड़ दिया। फंसे डंपरों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, तब कही जाकर दोपहर 12 बजे जाम खुल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार रोजाना दिनभर ओवरलोड वाहन दौड़ने से कई किमी तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। अजगैन क्रासिंग के पास भी बड़े-बड़े गड्ढे होने से यहां वाहन फंसकर जाम का सबब बनते हैं। लोगों के अनुसार 15 दिन के अंतराल में चौथी बार ओवरलोड वाहनों के गड्ढे में फंसकर खराब होने से जाम लगा है। एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed