{"_id":"615df7de8ebc3e629933872a","slug":"crime-unnao-news-knp656744368","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। बच्चे को जन्म देने के बाद एक युवती की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनाें पर हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
गांव बहवा निवासी मोहम्मद सगीर का विवाह 27 सितंबर 2019 को रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के बबुरिहाखेड़ा गांव निवासी इस्माइल की बेटी नरगिस (22) से हुआ था। उसने 22 सितंबर को कालूखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम में बच्चे को जन्म दिया था। 29 सितंबर को बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे के जन्म के बाद नरगिस की भी हालत बिगड़ गई थी। ससुरालीजनों ने उसे लखनऊ के मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर ससुरालीजन उसे मंगलवार लखनऊ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ससुरालीजन शव को घर ले आए और पुलिस के साथ मायके पक्ष को जानकारी दी।
पिता इस्माइल अन्य परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे और शव देख बदहवास हो गए। पिता ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर बेटी को मार डालने का आरोप लगा तहरीर दी है। एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद से नरगिस की हालत खराब होने की जानकारी मिली है। मृतका के पिता ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।