फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

जरा-जरा सी बात पर दो ने जान दी

Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
औरास। जब्बरखेड़ा गांव निवासी रामकेतु के बेटे दीपू (26) ने शुक्रवार शाम पारिवारिक कलह के कारण जहर निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी औरास लाए। गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन जिला अस्पताल न ले जाकर एक प्राइवेट डाक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अजगैन के इंद्रकुमार (35) पुत्र रामखेलावन लोध का शव शनिवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता रामखेलावन ने पुलिस के मानसिक बीमार होने के कारण आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

चर्चा है कि इंद्रकुमार का पांच दिन पूर्व पत्नी रन्नो से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रन्नो अपने बेटे आकाश (12), अंशिका (10) व अंश (6) को लेकर माखी क्षेत्र स्थित परेंदा गांव अपने मायके चली गई थी। इंद्रकुमार परिवार मे अकेला रहता था। पत्नी व बच्चों के न आने पर वह अवसाद में रहने लगा था। इससे क्षुब्ध हो उसने आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से ट्रक चालक था। लॉकडाउन के बाद से कोई रोजगार न मिलने पर घर के खर्च को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा होता था। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed