{"_id":"6152fd6f8ebc3e656d1a304d","slug":"crime-unnao-news-knp6548853193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूट का माल भी बरामद किया है। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की बात कही है।
स्वाट टीम को सूचना मिली कि पांच शातिर लुटेरे आवास विकास बाईपास के पास किसी घटना की योजना बना रहे हैं। इस पर दही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने अपनी टीम की मदद से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम अंबिकापुरम शुक्लागंज निवासी वैभव शुक्ला, गौरव शुक्ला, कानपुर बिठूर के तात्याटोपे नगर निवासी राहुल सोनी, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी हरिकिशोर व आजाद नगर गंगाघाट निवासी विशाल विमल बताया।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने जून में माखी के पवई गांव निवासी सीमा गुप्ता पत्नी बबलू गुप्ता व आवास विकास कालोनी निवासी सीमा तिवारी पत्नी मुकेश कुमार से लूटी गई दो चेन, विभिन्न स्थानों से लूटे गए सात मोबाइल, एक लैपटॉप, घटना में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी, एक तमंचा व चार कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।