{"_id":"6151bd468ebc3efe2174ff18","slug":"crime-unnao-news-knp654705978","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली और कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली और कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। फतेहपुर के कोटेदार व निवर्तमान ग्राम पंचायत समिति के तीन सदस्यों के खिलाफ कालाबाजारी और घटतौली की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायत पर की गई जांच में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी मिली थी।
फतेहपुर की राशन वितरक सीमा देवी पत्नी मनोज कुमार पर ग्रामीणों ने खाद्यान्न वितरण में घटतौली व कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई शिकायत पर जांच लखनऊ मंडल के खाद्य प्रकोष्ठ को दी गई थी। फरवरी में मामले की जांच शुरू हुई थी। मई 2020 तक के वितरण के रजिस्टर व ई-पाश मशीन के मिलान में स्टॉक में अंतर पाया गया था। अभिलेखों में भी कांटछांट मिली थी। इसमें कोटेदार द्वारा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का राशन कालाबाजारी करने की पुष्टि हुई थी। सोमवार को मामले में पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी ने राशन वितरक सीमा देवी सहित सुरेश, रामादेवी पत्नी नन्हके और पिंकी पत्नी सिकंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि निवर्तमान ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों ने पूरा राशन वितरण किए जाने की सत्यापन किया था। जांच में घटतौली व कालाबाजारी मिली। जिस आधार पर सदस्यों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोटे की दुकान पूर्व में निलंबित की जा चुकी है।