{"_id":"614b559b8ebc3efd131ade45","slug":"crime-unnao-news-knp653759969","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने ट्रक मालिक समेत तीन को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने ट्रक मालिक समेत तीन को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में कानपुर की एसटीएफ ने मंगलवार रात दबिश देकर ट्रक मालिक समेत तीन को उठाया है। तीनों के किसी बड़ी वारदात में शामिल होने या शक के आधार पूछताछ के लिए एसटीएफ द्वारा उन्हें ले जाने की चर्चा है। इन लोगों में एक का आपराधिक इतिहास है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। थाना पुलिस दबिश से अनजान है।
झरिया मोहकमपुर मजरे वाजिदपुर गांव में मंगलवार रात लगभग 10 बजे तीन वाहनों से कानपुर की एसटीएफ ने पहले एक ट्रक मालिक के घर दबिश दी। फिर पड़ोस में रहने वाले पनीर व दूध व्यवसायी के घर छापा मारा। ट्रक मालिक व पनीर व्यवसायी को उठाने के बाद एसटीएफ पास के गांव रामपुर पहुंची और वहां से कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आए एक युवक को कार में डालकर साथ लेकर चली गई। एसटीएफ की दबिश से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए लोगों के परिजन कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी बड़ी वारदात में कोई ठोस सुराग मिलने पर एसटीएफ तीनों को पकड़कर अपने साथ ले गई है। एसपी अविनाश पांडेय ने भी एसटीएफ की दबिश की जानकारी से इनकार किया है।