{"_id":"6141dc988ebc3ea75c6559d9","slug":"crime-unnao-news-knp652242450","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादेस में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादेस में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
शेख अनवर का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रियदर्शिनी नगर में बुधवार सुबह उन्नाव से भोजपुर (रायबरेली) जा रही बस साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में चली गई। बस की चपेट में आकर बाइक सवार बिजली मैकेनिक की मौत और चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे के वक्त बस में 22 यात्री सवार थे। दुर्घटना पर बस यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
बीघापुर के गांव रामपुर निवासी अब्दुल गनी का पुत्र शेख अनवर (20) बिजली मैकेनिक था। वह अपने चचेरे भाई मोहम्मद आरिफ (25) के साथ घरों में वायरिंग का काम करता था। बुधवार सुबह वह चचेरे भाई मोहम्मद आरिफ के साथ शहर आ रहा था। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर प्रियदर्शनी नगर रायबरेली की ओर जा रही उन्नाव डिपो की उन्नाव-भोजपुर रूट पर चलने वाली बस एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और मार्ग प्रकाश का पोल तोड़ते हुए दूूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा आरिफ बस की चपेट में आ गया। तेज टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठा अनवर उछल कर सड़क पर गिरा और बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरिफ घायल हो गया।
बस रुकते ही यात्री अपना सामान व बैग छोड़ बस से बाहर निकल भागे। मृतक के बड़े भाई उस्मान की तहरीर पर पुलिस ने बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में लिया गया है।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर गमगीन बैठी शेख अनवर के परिवार की महिलाएं। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन