{"_id":"613e40d98ebc3ed1942428e4","slug":"crime-unnao-news-knp6517935133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से चोरी लाखों के उपकरण समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी से चोरी लाखों के उपकरण समेत आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा स्थित गारमेंट फैक्टरी की निर्माणाधीन इकाई से लगभग एक महीने पहले चोरी हुए एल्युमिनियम के लाखों के उपकरण पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। वारदात में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी भी है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीओ कृपा शंकर ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कानपुर के किदवई नगर निवासी पवन जैन व उनके भाई रमेश जैन की मगरवारा स्थित स्टेशन रोड पर महावीर स्पिन फैब प्राइवेट लिमिटेड नाम से गारमेंट फैक्टरी है। इसमें रेडीमेड कपड़े का काम होता है। पवन जैन वहीं फैक्टरी की एक और इकाई का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने एल्युमिनियम के पार्ट्स दिल्ली से खरीदकर मंगवाए थे।
एक अगस्त की रात चोरों ने फैक्टरी की पीछे की दीवार में नकब लगाकर लगभग चार लाख कीमत के उपकरण पार कर दिए थे। स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को इसके खुलासे के लिए लगाया गया था। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मगरवारा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक खंडहर के पास घेराबंदी कर वहां मौजूद सदर मगरवारा चौकी क्षेत्र के दयालखेड़ा निवासी रंजीत रावत, बादल, आशीष रावत, नीरज वर्मा, शुभम, मगरवारा निवासी आकाश, मोहम्मद रईश व हरबंशमोहाल कानपुर निवासी अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि इनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस, गारमेंट फैक्टरी से चोरी के दो क्विंटल 56 किलो वजन के एल्युमिनियम के पार्ट्स के अलावा अन्य सामान बरामद किया। इसके इनके पास से सदर कोतवाली व अचलगंज में चोरी की तीन अन्य घटनाओं के माल बिक्री के 52 हजार रुपये बरामद किए गए। मौके से पुलिस ने एक लोडर भी बरामद किया है। इसी लोडर से आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों में अंकित व रईश कबाड़ी है। दोनों चोरी का माल खरीदते व बेचते थे। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।