फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गंगा में डूबी तीन किशोरियां, एक लापता

Tue, 07 Sep 2021 06:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
crime
गंगा में डूबी प्रियंका। संवाद - फोटो : UNNAO
बिछिया। अमावस्या पर मंगलवार भोर पहर कानपुर के बिठूर घाट में गंगा स्नान के दौरान तीन किशोरियां गहराई में जाकर डूबने लगीं। गोताखोरों ने दो को बचा लिया पर एक किशोरी तेज बहाव में बह गई। किशोरी के डूबने व उसका पता न चलने से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश करा रही है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव के 35 लोग दो ट्रैक्टरों से मंगलवार भोर पहर कानपुर के बिठूर घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे। सुबह सात बजे राम नरेश शर्मा की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका, हरिकिशोर कुशवाहा की 14 वर्षीय बेटी नेहा व लालता प्रसाद की 12 वर्षीय बेटी निधि सीढ़ियों पर नहा रहीं थी। पैर फिसलने से वह पानी के तेज बहाव में जाकर डूबने लगीं। पास में स्नान कर रहे गांव के राममोहन व आशीष ने तीनों किशोरियों को डूबता देख शोर मचाया। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद निधि और नेहा को सकुशल बाहर निकाल लिया पर प्रियंका का पता नहीं चल सका। प्रियंका के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बेहोशी हालत में पानी से निकाली गईं निधि और नेहा को पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया। गोताखोर छह घंटे तक प्रियंका की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। उधर प्रियंका के डूबने की सूचना पर पिता रामनरेश शर्मा, मां ऊषा व ग्राम प्रधान हरिप्रसाद बिठूर घाट पहुंचे। प्रियंका के न मिलने पर सभी लोग गांव लौट आए। प्रियंका कक्षा 10 की छात्रा है। माता-पिता को छोड़कर बहन पिंकी, परख, काजल व छोटा भाई आयुष उसके साथ गंगा स्नान करने गया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed