{"_id":"613118178ebc3eb503033f43","slug":"crime-unnao-news-knp649795682","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में वांछित के घर की कुर्की, महिलाओं का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में वांछित के घर की कुर्की, महिलाओं का विरोध
विज्ञापन
हत्यारोपी के घर की संपत्ति कुर्क कर कब्जे में लेती बिहार थाना पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त के घर के सामान की पुलिस ने कुर्की कराई। इस दौरान महिलाओं ने विरोध भी किया। पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। हत्यारोपी कानपुर के सरसौल ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता (एडीओसी) है।
थाना बिहार के ग्राम मधुकरपुर में सहन की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में वीरेंद्र प्रताप सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह की हत्या कर दी गई थी। गांव के ही मूल निवासी सुधीर सिंह ने अपने साथियों के साथ हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नामजद वांछित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी कानपुर नगर की सरसौल ब्लॉक में एडीओसी के पर कार्यरत सुधाकर फरार है। सुधाकर के खिलाफ न्यायालय से कुर्की आदेश लेने के लिए बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जिला जज के न्यायालय में 31 अगस्त को अर्जी की थी। एक सितंबर को आदेश प्राप्त कर सुधाकर के परिवारीजनों को सूचना दी गई।
गुरुवार को पुलिस हत्यारोपी के घर की संपत्ति कुर्क करने पहुंची। इस दौरान पुलिस बल को महिलाओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा। घर की महिलाएं कुर्की की सूचना न देने का आरोप लगाती रही। महिलाओं का कहना था कि सुधाकर के कमरे की ही कुर्की करें। पुलिस जिस सामान की कुर्की कर रही है, वह उन अभियुक्तों की है जो कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं।