फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कटिया से ई-रिक्शा चार्ज करते मिले, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। शुक्लागंज में कटिया डालकर ई-रिक्शा चार्जिंग का काम हो रहा है। इसका खुलासा विद्युत विजिलेंस टीम के छापे में हुआ है। विजिलेंस टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने शुक्लागंज के आदर्शनगर निवासी प्रशांत तिवारी के यहां रविवार को छापा मारा था। प्रशांत कनेक्शन के अलावा पीछे पोल से कटिया डालकर छह ई-रिक्शा चार्ज करते मिला। जांच में छह किलोवाट की बिजली चोरी मिली। मिश्रा कालोनी निवासी आशु अवस्थी के यहां चार किलोवाट का कनेक्शन लेकर ई-रिक्शा चार्जिंग से 12 किलोवाट की बिजली चोरी होते मिली। मिश्रा कालोनी के ही दिनेश कुमार के यहां भी ई-रिक्शा चार्जिंग होते मिला। दिनेश कुमार के यहां दो किलोवाट का कनेक्शन और उपयोग 11 किलोवाट मिला। मनोहरनगर में नासिर के यहां भी कटिया डालकर ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। टीम ने छह किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। वहीं माखी के मेथीटीकुर में मालती सिंह और चकलवंशी के राजन सिंह के यहां बिना मीटर के बिजली का उपयोग होते मिला। चकलवंशी में ही उमेश गुप्ता मीटर अलग करके बिजली चोरी करते पकड़े गए। रसूलाबाद में बाल्मीकि कटिया से बिजली चोरी करते मिले। सभी के खिलाफ बिजली थाने में चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed