{"_id":"612bc6fe8ebc3e6ee2352d46","slug":"crime-unnao-news-knp649012449","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन लुटेरे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन लुटेरे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भारी वाहनों के चालकों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर डीजल लूटने वाले तीन लुटेरों से रविवार तड़के स्वॉट टीम से मुठभेड़ हो गई।
गंगाघाट थाना क्षेत्र के त्रिभुनखेड़ा गांव के सामने हाईवे पर हुई मुठभेड़ मेें पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन लुटेरे घायल हो गए। एक लुटेरे के समर्पण करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक भाग निकला। एसपी ने सभी लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कही है।
एसपी अविनाश पांडेय के साथ कुछ दिन पहले हुई बैठक में व्यापारियों ने हाईवे पर लुटेरों के आतंक की जानकारी दी थी। इस पर एसपी ने स्वॉट टीम को गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए थे। शनिवार की देर रात दही थाना क्षेत्र में हाईवे पर रोडवेज वर्कशॉप के पास टैंकर से डीजल चोरी की सूचना पर स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को देख लुटेरे फायरिंग करते हुए इनोवा कार से कानपुर की ओर भागे। स्वॉट ने पीछा कर गंगाघाट थाना क्षेत्र के त्रिभुनखेड़ा गांव के सामने हाईवे पर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर लुटेरों ने पुलिस जीप को टक्कर मारते हुए अपनी कार त्रिभुवनखेड़ा गांव की ओर मोड़ दी। स्वॉट टीम ने हाईवे से 50 मीटर दूर गांव के अंदर ओवरटेक कर लुटेरों को रोक लिया। इस पर लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
बचाव करते हुए स्वॉट टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के बस स्टाप निवासी शेरू सिद्दीकी व शानू (दोनों मौजूदा समय में आशियाना हाउसिंग सोसाइटी चकेरी कानपुर में रहते हैं) और कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के खुजवां निवासी सोहेल कमर व पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सोहेल इस समय गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ में रह रहा है। वहीं, चौथे आरोपी गंगाघाट के पीपरखेड़ा निवासी बालेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांचवां साथी सुशील यादव मौके से भाग गया। पकड़े गए लुटेरों के पास से एक इनोवा कार, 10 जरीकेन में लूट व चोरी का 250 लीटर डीजल, तीन तमंचा व डीजल निकालने के उपकरण बरामद हुए हैं। घायल लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालूम हो कि डीजल लूट में वकील अमित पटेल को साथियों के साथ जेल भेजने के बाद ही स्वॉट टीम को इस गिरोह के सक्रिय होने का पता चला था। हर बार लुटेरे स्वॉट को चकमा देकर निकल जाते थे।