फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

महिला समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
सोनिक। दही थाना क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा कर पुलिस ने सीतापुर की एक महिला व रेकी करने वाले अजगैन के एक युवक समेत तीन को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी महिला का पति व साथी संग भागने में कामयाब रहा। अजगैन का युवक रेकी के बाद महिला उसके पति समेत अन्य आरोपियों को रात में बुलाकर घटनाओं को अंजाम देता था। माल बटोरने के बाद महिला वाहनों को रुकवाती थी और साथियों के साथ उसी में बैठकर आसानी से निकल जाती थी।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के मैता गांव में 12 अगस्त को किसान सुंदर के घर से चोरों ने 15 हजार की नगदी व जेवर समेत दो लाख का सामान पार कर दिया था। एक सप्ताह बाद 20 अगस्त को थाना क्षेत्र के अलगनगढ़ गांव निवासी सब्जी विक्रेता पूरन के घर से 20 हजार की नगदी समेत पांच लाख का सामान बटोर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी लालू के घर को निशाना बना चोरों ने 10 हजार की नगदी व जेवर समेत समेत 1.50 लाख का सामान पार कर दिया था। मुखबिर की मदद से दही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने अजगैन के अजीजपुर लोखरिया निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि वह पहले गांवों में दिन में घूमकर रेकी करता था फिर रात में लखनऊ सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुर बहरुआ निवासी अमलेश व सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र के मकदापुर गांव निवासी चंदू व उसकी पत्नी देवकी समेत एक अन्य रामखेलावन के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

अर्जुन के जरिए पुलिस ने देवकी व अमलेश को भी गिरफ्तार कर चोरी की बाइक, दो मोबाइल, दो चेन समेत अन्य जेवरात व 2200 रुपये बरामद किए। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है। देवकी का पति व रामेखेलावन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed