{"_id":"6128ea2d8ebc3e79ee4eab96","slug":"crime-unnao-news-knp648482178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटकर मोबाइल लूटा, पब्लिक ने दबोचे दो लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटकर मोबाइल लूटा, पब्लिक ने दबोचे दो लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। टेंपो लेकर घर लौट रहे चालक को रास्ते में दो बाइक सवार पांच लोगों ने ओरवरटेक कर रोका और मारपीट कर नगदी लूटने की कोशिश की। रुपये न मिलने पर उसका मोबाइल लूटकर भाग गए। टेंपो चालक के शोर मचाने पर एक बाइक सवार दो लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। बाद में पुलिस को सौंप दिया। दही थाना पुलिस ने आरोपी को स्वॉट के सुपुर्द किया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर स्वॉट अन्य लूट की घटनाओं का खुलासा कर सकती है।
दरोगाखेड़ा गांव निवासी दिलीप टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा चलाता है। गुरुवार रात वह टेंपो लेकर बिछिया से घर जा रहा था। गौरा गांव के पास एक दुकान के सामने उसने टेंपो रोकी और बच्चों के लिए खाने की पीने की सामान खरीदने लगा। वहां से वह चला ही था कि उसे एहसास हुआ कि कुछ लोग बाइक से उसका पीछा कर रहे हैं। उसने टेंपो की रफ्तार बढ़ाई तो कुछ दूरी पर सूनसान जगह पर दो बाइक सवार पांच लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और मारपीट कर जेब से नगदी छीनने की कोशिश करने लगे। जेब में रुपये न मिलने पर टेंपो चालक का मोबाइल छीन लिया और शहर की ओर भागने लगे। टेंपो चालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवारों को दौड़ा लिया। अचानक एक बाइक बंद होने से ग्रामीणों ने बाइक में बैठे दो लोगों को पकड़कर पहले जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया। दोनों से स्वॉट टीम कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एसआई संदीप मिश्रा ने बताया की टेंपो चालक को मारपीट कर मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पकड़े गए दोनों युवकों से स्वॉट टीम पूछताछ कर रही है। उन्होंने कई अन्य लूट की घटनाएं खुलने का अंदेशा जताया है।