{"_id":"6128e5f08ebc3efefb70ca60","slug":"crime-unnao-news-knp6484775189","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और टप्पेबाजी न रोकने वाले थानेदारी छोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और टप्पेबाजी न रोकने वाले थानेदारी छोड़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। एसपी ने हिदायत दी है कि लूट, टप्पेबाजी व चोरी पर अंकुश न लगा पाने वाले थानाध्यक्ष कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार रहे। पूर्व की घटनाओं का खुलासा जल्द करें। जमानत पर जेल से छूटे व जिला बदर अपराधियों का सत्यापन कर उन पर पैनी नजर रखी जाए। चौकी और बीट प्रभारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए दुकान स्वामी को प्रेरित करें।
जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार एसपी अविनाश पांडेय ने सर्किल के सीओ व एसओ के साथ पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। अजगैन और सदर कोतवाली में लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र खुलासे के आदेश दिए। कहा कि जिला बदर होने के बाद अपराधी आसानी से गांव में टहलता है और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाती है। ऐसी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीट प्रभारी व सिपाहियों को यह बता दिया जाए कि वह ऐसे अपराधियों पर पैनी नजर रखने के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर रहकर जनता का विश्वास जीतें। रात्रि गश्त में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने थाने पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए। कहा कि फरियादियों में ऐसा विश्वास पैदा करें कि उसे उच्चाधिकारियों तक जाने की जरूरत न पड़े। थाना में किसी फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत पर सीधे एसओ पर कार्रवाई की जाएगी। विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के साथ महिला हेल्प डेस्क की शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के आदेश दिए।
आसीवन के महिला हेल्प डेस्क में तैनात आरक्षी निधि वर्मा व रेनू कटियार को उनके अच्छे कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने सम्मानित किया। गंगाघाट थाने में तैनात आरक्षी कृष्णप्रताप व रजनीश चौधरी को अपराधियों की गिरफ्तारी में सराहनीय प्रयास किए जाने के लिए प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।