{"_id":"61263a868ebc3e74d21516a2","slug":"crime-unnao-news-knp6480632181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन व एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में हुए हादसों में टेंपो चालक समेत दो की मौत और सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेेंपो चालक की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया।
नवाबगंज। आशाखेड़ा निवासी 20 वर्षीय शादाब अपने भाई 25 वर्षीय शीबू के साथ टेंपो चलाता है। बुधवार सुबह सात बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज कस्बा में सड़क किनारे टेंपो खड़ा कर सवारियां बैठा रहा था। तीन सवारियां बैठ चुकीं थी। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रही बोलेरो टेंपो को टक्कर मारते हुए 100 मीटर घसीट ले गई। टेंपो पलटने से उसमें बैठे लोगों में सरायजोगा निवासी 22 वर्षीय दूसरी टेपों का चालक चांदबाबू, सोहरामऊ कस्बा निवासी प्रकाश (35), अजगैन के पछियांव निवासी शंकर (53) व सोहरामऊ के आशाखेड़ा गांव निवासी दो सगे भाई शादाब (20) व शीबू (25) घायल हो गए। सीएचसी से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चांदबाबू को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक समेत बोलरों को कब्जे में ले लिया गया। मृतक चांदबाबू के पिता तकदीर अली की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक हमीरपुर जिला के फरसीलभाना निवासी लक्ष्मीप्रसाद यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ढोलउवा गांव निवासी संतोष गुप्ता बुधवार सुबह लघुशंका के लिए सड़क पार कर एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। यूपीडा कर्मियों ने उसे सीएचसी औरास पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी सुधा ने बताया कि पति गौरिया गांव में ज्वैलरी की दुकान किए थे। पति की मौत के बाद सुधा को 12 वर्षीय बेटे नितिन व आठ वर्षीय बेटी माही की परवरिश की चिंता सता रही है। पिता की मौत से बच्चे बेहाल हैं। एक अन्य घटना में औरास के आदमपुर फैजुल्ला नगर निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल बैजनाथ मंगलवार रात बाइक से संडीला जा रहे थे। औरास स्थित पेट्रोल पंप के पास गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।