{"_id":"612386a58ebc3e79f7454887","slug":"crime-unnao-news-knp6476742191","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन
उन्नाव। माखी व मौरावां थाना क्षेत्र में घर व बाग में दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। माखी में युवक की मौत पर पिता ने पुलिस को बताया कि बहू के ससुराल से साथ न आने से आहत होकर बेटे ने जान दे दी। मौरावां में युवक की खुदकुशी की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर पाए।
बुलंद बिधनू के मजरा भागूखेड़ा निवासी घनश्याम (21) पुत्र श्री निवास खेती कर जीवन यापन करता था। सोमवार सुबह उसका शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की ससुराल अचलीखेड़ा गांव में हैं। रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी अनीता को लेकर ससुराल गया था। पत्नी के साथ न आने से क्षुब्ध होकर उसने घर आकर फंदे से लटककर जान दे दी। घनश्याम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई व बहनाें में मंझला था। बड़े भाई राधेश्याम व छोटी बहन आरती का रोकर बुरा हाल है।
पांडेपुर मजरे जेरा निवासी 22 वर्षीय लवकुश का शव सोमवार सुबह आम के पेड़ से लटका मिला। लवकुश का शव देख परिजन बदहवास हो गए। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।