{"_id":"6122a3938ebc3e7a0d5b7757","slug":"crime-unnao-news-knp6476566118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने पार किया लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से चोरों ने पार किया लाखों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। रविवार देर शाम घर पहुंचे परिजन अलमारी का सामान बिखरा व नगदी जेवर गायब देख दंग रह गए। डाग एक्वायड की मदद से पुलिस जांच कर रही है।
पीतांबर नगर निवासी अनुराग सिंह शनिवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल चले गए। रविवार शाम घर लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला।कमरे में रखी आलमारी खुली हुई और सामान बिखरा देख परिजन दंग रह गए।
अनुराग के अनुसार अलमारी में रखे 25 हजार रुपये व जेवर समेत 5 लाख का सामान चोरों ने पार कर दिया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सदर कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। सुराग तालाशने के लिए स्निफर डॉग को बुलाया गया। अलमारी के बिखरे सामान को सूंघता हुआ खोजी कुता घर के बाहर पहुंचा और आसपास घूमकर लौट आया। कोतवाल ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।